الثلاثاء، 24 أغسطس 2021

क्या उस आदमी के लिए बुकिंग करना जायज़ है जो यात्रा करता है और अपनी यात्रा के दौरान बुराईयाँ करता है? - इस्लाम प्रश्न और उत्तर

क्या उस आदमी के लिए बुकिंग करना जायज़ है जो यात्रा करता है और अपनी यात्रा के दौरान बुराईयाँ करता है? - इस्लाम प्रश्न और उत्तर: समाप्त हुआ। निष्कर्ष यह है कि : जो व्यक्ति जायज़ काम के लिए सफर करता है और अपने सफर में बुरा काम करता है, उसके बीच और उस आदमी के बीच जो मूल रूप से बुराई करने के लिए यात्रा करता है, दोनों में फर्क़ है। पहले की उसके सफर पर मदद करना जायज़ है, जबकि दूसरे का मामला इसके विपरीत है। चूँकि आपका काम सरकारी मिशन के लिए बुकिंग करना है जो मूलतः जायज़ कामों के लिए यात्रा करता है : तो आपके लिए उनके लिए बुकिंग करने में कोई आपत्ति की बात नहीं है, और जिसने अपने सफर में हराम काम किया तो वही व्यक्ति उसका संपूर्ण पाप सहन करेगा। तथा प्रश्न संख्या : (149162) का उत्तर देखें। और अल्लाह तआला ही सबसे अधिक ज्ञान रखता है।
Bookmark and Share

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق